जौनपुर, नवम्बर 28 -- चंदवक ,हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक बाजार निवासी रीमा सोनकर ने थाने में तहरीर देकर पति को खोजवाने की मांग की है। कहा कि शादी के तीन साल के बाद पति ने पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और फरार हो गया। रीमा ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह घर से भागकर मुंबई गई थी। जहां मंदिर में विक्की से शादी की। दोनों करीब तीन वर्ष तक मुंबई में साथ रहे और इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। रीमा का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह पति और बच्चों के साथ मुंबई से वाराणसी आई थी। ताकि ससुराल जा सके। लेकिन वाराणसी स्टेशन पहुंचते ही पति विक्की सोनकर गाड़ी लाने के बहाने उसे और बच्चों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करने के बाद थक-हारकर वह अपनी बहन के घर चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुरालीजन अब उसे अपने घर नहीं रखना चाहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.