सीतामढ़ी, जून 10 -- आनंद झा रीगा। रीगा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव स्थित धनुषी टोला में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- पत्नी और बच्चों की याद में बेसुध है सिकंदरपरिवार में मातम घर से लेकर दरवाजे तक मातम का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। हादसे में अपने परिवार को खोने वाले सिकंदर सहनी की हालत बेहद दयनीय है। ग्रामीणों के अनुसार वह बार-बार पत्नी और बच्चों की याद में बेसुध हो जा रहे हैं। अपनों को खोने का गम उन्हें भीतर तक तोड़ चुका है। गांव के लोग लगातार उन्हें ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन परिवार की क्षति का दर्द कम नहीं हो रहा। यह भी पढ़ें- आंधी- तूफान ने छीना आशियाना,मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत,परि...