उरई, फरवरी 27 -- कोंच। कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मजदूर ने पत्नी और दो बच्चों के लापता होने की शिकायत की है। पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित गोविंद कुशवाहा निवासी जवाहर नगर ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 33 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी, 5 वर्षीय पुत्र और 14 वर्षीय पुत्री लापता हैं। उसको आशंका है कि गांव बसोबई थाना मोठ जिला झांसी निवासी युवक बहलाकर ले गया है। पीड़ित ने बताया 23 फरवरी को 11 बजे की है। आरोप है कि युवक शादीशुदा है, दो बच्चों का पिता है और अपराधी प्रवृत्ति का दबंग है। गोविंद कुशवाहा ने बताया घटना में युवक के साथ कुछ लोग शामिल हैं। ये सभी आरोपी ग्राम बसोबई, थाना मोठ, जिला झांसी के निवासी हैं। गोविंद ने बताया घटना की सूचना कोतवाली कोंच में पहले दी थी, लेकिन अब तक पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.