कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दोस्त पर धोखेबाजी, मारपीट करने तथा घर से नगदी और जेवरात चोरी का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, देवी मंडप रोड निवासी सत्येंद्र कुमार ने तिलैया थाना में दिए आवेदन में पत्नी तथा चंदवारा निवासी प्रमोद सोनी को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनकी शादी हुई थी। विवाह के बाद उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और वर्ष 2020 में उनके यहां एक पुत्र का जन्म हुआ। यह भी पढ़ें- पति और ससुर पर मारपीट, रुपये समेत जेवर चोरी का आरोपआरोपों की जानकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, वर्ष 2022 में नौकरी के सिलसिले में वह झुमरी तिलैया आकर रहने लगे। इसी दौरान उनकी ...