नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। समयपुर बादली के चंदन पार्क में पत्नी और तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या के बाद फरार आरोपी पति को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुनचुन केवट के रूप में हुई है। वारदात के बाद से फरार चल रहे मुनचुन को पुलिस अब दिल्ली ला रही है, जहां उससे हत्या की वजह और पूरी साजिश को लेकर गहन पूछताछ होगी। बुधवार सुबह हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने बिहार, यूपी, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में दबिश दी। करीब 15 टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। जांच में पता चला कि वह राजस्थान के किशनगढ़ में छिपा है। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। शुरुआती जांच में घरेलू कलह को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.