बदायूं, जुलाई 11 -- उसावां, संवाददाता। विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई ने पत्नी और उसके साथी पर प्रताड़ित करने, अवैध संबंध रखने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी पंकज कुमार की विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई पवन कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर पत्नी नीलम और गांव निवासी सुवान्श उर्फ छुटक्कू पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Badaun News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने सल्फास खाकर जान दी पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में कहा गया है कि नीलम के सुवान्श उर्फ छुटक्कू...