बरेली, अगस्त 25 -- बरेली। फेसबुक पर लाइव आकर युवक के खुदकुशी करने के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी और चाचा के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इज्जतनगर के गांव पहाड़गंज निवासी 27 वर्षीय सनी कुमार उर्फ राहुल ने पत्नी काजल से विवाद के बाद 18 अगस्त को फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में राहुल के पिता रिटायर्ड वायुसेना कर्मचारी रमेश ने उसकी पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश और चचिया ससुर सूरज पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि सनी की पत्नी काजल का तीन साल से आकाश से प्रेम प्रसंग था। वह कहता था कि शादी हो चुकी है, तीन बच्चे भी हैं, अब तो उससे बात करना छोड़ दे। मगर वह तैयार नहीं थी और फांसी लगाकर मर जाने को कहती थी। उसने काजल के चाचा सूरज से शिकायत की तो उसने भी यही कहा। 14 अगस्त...