उरई, मार्च 31 -- जालौन। अलग अलग मामलों में पत्नी व बेटी के साथ मारपीट करने में आरोपी एवं मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति कृष्ण कुमार आदि दिन परिवार में झगड़ा करते रहते हैं। जिससे घर का माहौल खराब हो रहा है। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह पति ने गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। जब बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसकी भी पिटाई कर दी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद तौफीक मोहल्ले के लोगों के साथ झगड़ा कर रहा था। जिसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को दे दी। मौकें पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.