हरदोई, जून 29 -- हरदोई, संवाददाता। शहर निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पत्नी, चार बेटों और बड़ी बहू पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उन्होंने दूसरा विवाह किया था। वर्तमान में दूसरी पत्नी उनके साथ रहती है। परिवार में चार बेटे और एक बेटी हैं। दो बेटों और बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी अपनी ससुराल में रहती है, जबकि दोनों बहुएं घर पर रहती हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि दूसरी पत्नी उनके खिलाफ परिवार के अन्य सदस्यों को भड़काती रहती है। इसके चलते चारों बेटे और बड़ी बहू उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्हें समय पर खाना-पानी तक नहीं दिया जाता। आए दिन गाली-गलौज कर अपमानित किया जाता है। शिकायत के अनुसार 7 मई को दोपहर करीब तीन बजे अतुल, आशीष, प्रीति और मीना ने गाली-ग...