जौनपुर, फरवरी 26 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मझगवां गांव में में सोमवार की रात करीब दस बजे दरवाजा बंद करके खुद के रिवाल्वर से कनपटी में मारकर आत्महत्या करने वाले दूध व्यवसायी संजय यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मौत से कुछ देर पहले की है, जिसमें संजय ने पत्नी, बेटे और अपने भाई की प्रताड़तना से तंग आकर खुद को दुनिया से खत्म करने की बात कही है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 48 वर्षीय दूध व्यवसायी संजय यादव ने सोमवार की रात करीब दस बजे अपने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद करके अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मर ली थी। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस की जांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया था। बुधवार को वीडियो वायरल होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.