मधुबनी, अप्रैल 28 -- भागलपुर जिला के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक अभियंता (ईओ) कृष्ण भूषण प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं कृष्ण भूषण के पैतृक घर मधुबनी में भी मातम पसर गया। कृष्ण भूषण अपने पीछे एक पूरा परिवार छोड़ हैं। पत्नी, 3 साल के बेटे और एक साल की बेटी छोड़कर चले गए। कृष्ण भूषण की हत्या की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि अब कृष्ण भूषण इस दुनिया में नहीं है। मासूम बच्चों को भी नहीं पता कि अब उनके पापा कभी नहीं आएंगे।चार भाइयों में दूसरे नंबर थे कृष्ण भूषण मधुबनी के गदियानी लोहरसारी मोहल्ला वार्ड 12 स्थित उनके पैतृक घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिजनों से मिलकर ढांढस बांधा। कृष्ण भूषण के परिवार में उनके माता-पिता, रामचन्द्र सा...