चतरा, जुलाई 2 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत भवन परिसर में बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी उदल राम, बरवाडीह मुखिया महेश दांगी, नावाडीह के पूर्व मुखिया मेघन दांगी व अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर में लगभग 60 लोगों ने आवेदन किया, लेकिन सर्वर और बिजली की समस्या के कारण दर्जनों लोग बैरंग वापस लौट गए। परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी लोगों को ड्राईविंग लाइसेंस बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें जिला कार्यालय पहुंचना होगा। मालूम हो कि व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के अभाव में भी कई लोगों ने आवेदन नहीं कर पाए। यह भी पढ़ें- पालकोट में शिविर लगाकर 50 लोगों का बना लर्नि...