चतरा, मई 10 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। बे-मौसम झमाझम बारिश के साथ भारी मात्रा में ओलावृष्टि हुई है, जिससे पत्थलगड्डा के लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। यहां पर शनिवार दोपहर के बाद हुए झमाझम बारिश के साथ काफ़ी मात्रा में बीस से पच्चीस एमएम के साइज़ में ओलावृष्टि होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बे-मौसम बारिश से इन दिनों किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, हालांकि बारिश होने से उनके फसलों को कुछ हद तक लाभ तो जरूर पहुंच रहा है लेकिन तैयार हुए फसलों को बे-मौसम बारिश के दौरान काफ़ी मात्रा में ओलावृष्टि से काफी क्षति होने की संभावना बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- आज यलो अलर्ट : धूप-छांव के बीच खेतों में मक्का की तैयारी जबकि रोज़मर्रा की जिंदगी बिताने वाले लोगों के लिए लगातार कुछ दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों से कुछ लो...