चतरा, फरवरी 16 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि पत्थलगड्डा को उप डाकघर बनाने की मांग को लेकर पत्थलगड्डा के सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी व दर्जनों गणमान्य लोगों ने सोमवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मिलकर एक आवेदन पत्र सौंपा है जिसमें पत्थलगड्डा को उप डाकघर बनाने की मांग की गई है। मालूम हो कि पत्थलगड्डा के लोग काफी वर्षों से पत्थलगड्डा को उप डाकघर बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक उप डाकघर नहीं बनाए जाने पर लोगों में काफी मायूसी है। इसे लेकर सोमवार को लोगों ने चतरा सांसद को पत्र सौंपा है। मालूम हो कि यहां पर प्रखंड क्षेत्र में एसबीआई एवं बैंक ऑफ इंडिया के दो शाखाएं हैं। दो प्लस टू उच्च विद्यालय सहित कई उच्च विद्यालय हैं। जबकि प्रखंड सह अंचल कार्यालय व थाना परिसर सहित जेएसएलपीएस कार्यालय होने के बावजूद अभी तक उप डाकघर नहीं बनाए जाने से यहां के लो...