बांदा, फरवरी 11 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा के पास साधू सिंह महाविद्यालय के निकट बुधवार शाम एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे वन विभाग के लगे पत्थर से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 46 वर्षीय छेदुवा निवासी ग्राम अमारा मजरा बनवारी डेरा, थाना जसपुरा के रूप में हुई है। वह अपने साले की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। विदाई समारोह के बाद शाम को घर लौटते समय चंदवारा के पास यह हादसा हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी पैलानी राजेश वर्मा घटनास्थल व सीएचसी जसपुरा पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...