दुमका, मई 8 -- पेड़ा गली के व्यवसायी दिलीप साह की हृदयाघात से मौत जरमुंडी, प्रतिनिधि।बासुकीनाथ पेड़ा गली के प्रमुख व्यवसायी 58 वर्षीय दिलीप साह का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रोज की भांति वे अपने दुकान पर बैठे थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए, आनन-फानन में घरवालों और आसपास के दुकानदारों की मदद से उन्हें बासुकीनाथ नंदी चौक स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के सलाह पर दुमका ले जाया गया। जहां दुमका में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र पुत्री छोड़ कर गए हैं। उनके निधन पर मंदिर से जुड़े पंडा पुरोहित, बासुकीनाथ मेला क्षेत्र के व्यवसायी वर्ग के लोगों एवं ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि वे बेहद मिलनसार, विनम्र और मददगार व्यक्ति थे। उनके निधन स...