नवादा, जनवरी 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में पुलिस व खनन विभाग की अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार की शाम नवादा में अवैध खनन व परिवहन के आरोप में 07 वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों पर पत्थर लदा पाया गया। इनमें से 03 ट्रक व 04 हाइवा शामिल हैं। अवैध रूप से पत्थर लदे वाहनों को सीमा चौकी से भीतर भेजने की मिली सूचना के आलोक में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव मोड़ के समीप एनएच-20 पर कार्रवाई की गयी। प्रशिक्षु डीएसपी सह नेमदारगंज थानाध्यक्ष राजन कुमार व जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी। संयुक्त टीम को बिना चालान के पत्थर का अवैध कारोबार करने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.