धनबाद, जून 8 -- अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ीगोड़ा पानी टंकी के समीप रविवार को पत्थर लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार ठेका मजदूर त्रिलोचन कुमार महतो (30 वर्ष) को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल त्रिलोचन की इलाज के दौरान धनबाद के एसएनएमएमसीएच में मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर सुरंगा निवासी छोटू महतो का है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्रिलोचन की मौत की खबर मिलते ही तिलाई बनी बस्ती में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुषमा देवी, दो पुत्रियां मोनिका (6 वर्ष), दीया (4 वर्ष) और एक दो वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है। बदहवास पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह ब...