बदायूं, मई 4 -- सर्राफा की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास करते मानसिक रूप से बीमार युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक ईंट-पत्थर से ताले पर वार करता दिखाई दे रहा है। दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। घटना को लेकर बाजार में चर्चा बनी रही। मामला थाना व कस्बा कादरचौक के बाजार का है। यहां बाजार में घूमने वाले एक मानसिक मंदित युवक ने सर्राफा कारोबारी कुश कुमार की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। बताया गया कि युवक ने ईंट-पत्थर से ताले पर कई बार प्रहार किए। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलने पर सराफा कारोबारी भी मौके पर पहुंचे और बाद में थाने जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।सर्राफा कारोबारी कुश कुमार...