मिर्जापुर, मार्च 8 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के ककरद गांव में मनबढ़ों के आतंक से एक परिवार सहमा हुआ है। आरोप हैकि तीन दिन से घर पत्थरबाजी कर रहे हैं। पत्थर फेंकने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ककरद गांव निवासी कंचन जायसवाल पत्नी रामलाल का आरोप हैकि विपक्षी होली के दिन शाम लगभग पांच बजे दरवाजे पर चढ़ आया और बाहर लगे बॉस की टटरी को उजाड़ने लगा। विरोध करने पर मारपीट पर उतारु हो गया। सूचना पर पीआरवी समझा-बुझाकर चली गई। कुछ ही देर बाद विपक्षी काफी संख्या में घर के अंदर घुस गए। मारपीट कर गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन दिन से विपक्षी लगातार घर पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ है। मामले की शिकायत थाने पर की, लेकिन कोई सुनवाई नह...