प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 2 -- अंतू। थाना क्षेत्र के पूरे चंदू निवासी फूलचंद्र वर्मा की भूमिधरी की पैमाइश के बाद राजस्व और पुलिस की टीम सीमांकन कर पत्थर नसब कराया था। आरोप है कि 27 फरवरी को विपक्षी प्रेम गौड़, शिवपूजन गौड़ ने पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ को मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...