बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता क्षेत्र पंचायत कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बीरा में पत्थर गिरि महाराज का विशेष हवन पूजन व महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। आचार्य राजेश त्रिपाठी ने मुख्य यजमान संतोष कुमार गुप्ता के साथ श्री पत्थर गिरि महाराज की विधिवत पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवाई। इसके बाद बोडेचौरा बाबा में विराजमान श्री भगवान भोलेनाथ व श्री हनुमान जी महाराज की स्थापित मूर्ति पर सिंदूर आदि चढ़वाकर विधिवत पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। ऐसी मान्यता है कि पत्थर गिरि महाराज का हवन पूजन करने से अतिवृष्टि व ओलावृष्टि नहीं होती ऐसा करने से स्वयं पत्थर गिरि महाराज उस गांव क्षेत्र की रक्षा करते हैं । इस मौके पर गुरु प्रसाद मिश्र, धनंजय सिंह, जागेश्वर सिंह,दीपक पाण्डेय,भीषम सिंह, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.