नोएडा, जून 19 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को पत्थर गिराने वाले हाईवा को जब्त कर लिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक चालक ने आरटीओ के चालान से बचने के लिए करीब एक किलोमीटर तक विपरीत दिशा में हाईवा को दौड़ाया और सड़क पर पत्थर गिरा दिए थे। गनीमत रही थी कि इस दौरान कोई दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ। दादरी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने हाईवे को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...