प्रयागराज, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज। ऑल सेंट कैथेड्रल चर्च की ओर से रविवार को पत्थर गिरजाघर में संडे स्कूल के बच्चों ने उल्लास के साथ क्रिसमस ट्री उत्सव मनाया। मुख्य अतिथि बिशप मॉरिस एडगर दान ने मसीही समुदाय व बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने यीशु मसीह के जन्म की कथा पर केंद्रित नाटक की प्रस्तुति की तो समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। मसीहियों ने गुब्बारे उड़ाया। बच्चों को क्रिसमस उपहार भेंट किया गया। संचालन डॉ. विनीता इसुवियस ने किया। इस मौके पर सचिव पादरी प्रवीण मैसी, कमला सिंह, अमित सैमुअल, अरुण पाल, सुनील वर्मा, सैमसन मैसी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...