गिरडीह, अप्रैल 4 -- तिसरी। तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए तिसरी थाना क्षेत्र के चंदली गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान में छापेमारी की है। इस दौरान तिसरी पुलिस भी उपस्थित थी। सीओ द्वारा की गई छापेमारी के दौरान खदान में पत्थर के उत्खनन के लिए लगाए गए पोकलेन मशीन को जब्त कर लिया गया है। वहीं मौके पर से ही पोकनेल ड्राइवर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि डोमचांच प्रखंड के तथा कथित लोगों द्वारा चंदली गांव के जंगल में अवैध रूप से खदान संचालित कर पत्थर का उत्खनन कार्य करवाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद तिसरी पुलिस के साथ चंदली गांव जा धमके और खदान में छापेमारी करने लगे। छापेमारी के दौरान सीओ द्वारा खदान में उपस्थित व्यक्ति से...