महोबा, मई 1 -- कबरई, संवाददाता। पहाड़ की पत्थर खदान में कूदे युवक का सुराग लगाने के लिए सर्च अभियान तीसरे दिन भी चला मगर कोई सुराग न लगने से खाकी की परेशानियां बढ़ती जा रही है। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया मगर कोई सुराग न लग सका। कस्बा के अंबेडकर नगर निवासी 46 वर्षीय अशोक पुत्र रामकृपाल मंगलवार को घर से गायब हो गया था। पत्थर खदान में युवक के छलांग लगाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस ने गोताखारों की मदद से रेस्क्यू चलाया था। बाद में एसडीआरएफ को बुलाया गया। टीम ने गुरुवार को अभियान चलाया अब शुक्रवार को भी टीम ने खदान में सर्च अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- पत्थर खदान में कूदे युवक की खोजबीन जारी चला रेस्क्यू युवक का सुराग न लगने पर कस्बा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कुछ लोग पत्थर खदान में पत्थर में फंसने से म...