पत्थर खदान के जमा पानी से युवक का शव बरामद
साहिबगंज, मई 30 -- तालझारी। तालझारी थाना क्षेत्र के बंसकोला पत्थर खदान से शनिवार की सुबह पुलिस ने पानी में तैरता एक शव बरामद किया। शव को ग्रामीणों ने देख पुलिस को सुचना दी थी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उसकी पहचान तालझारी थाना क्षेत्र के दरभंगा संथाली निवासी विनोद सोरेन(18) के रूप में की है। जिसके बाद उसके पिता का उसकी सूचना दी गई। पिता फागु सोरेन ने अपने रिश्तेदार पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया। फागु सोरेन की जमीन बंसकोला मुख्य सड़क के किनारे है और उसमें उसकी संपत्ति का हिस्सा नहीं दिया जा रहा। उसे लेकर विवाद चल रहा है। थाना प्रभारी नितेश पांडे ने बताया की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.