पत्थर खदान के गड्ढे में खेलते समय गिरी मासूम बच्ची की डूबने से मौत
चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट, संवाददाता। मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव के मजरा पियरा में बुधवार को सुबह बड़े भाई के साथ महुआ बीनने गई पांच वर्षीया बच्ची खेलते समय अचानक पत्थर खदान के गड्ढे में गिर गई। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने उसे काफी देर बाद बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पियरा निवासी लाला कोल की पांच वर्षीया बेटी काव्या बुधवार को सुबह करीब नौ बजे अपने बड़े भाई के साथ महुआ बीनने गई थी। घर से कुछ ही दूरी पर पहाड़ है। जिसमें पहले पत्थर खदान संचालित रही है। खनन के दौरान काफी बड़ा व गहरा गड्ढा हो गया है। बारिश के दौरान गड्ढे में लबालब पानी भर चुका है। बताते हैं कि खेलते समय अचानक पैर फिसलने से काव्या गड्ढे में जा गिरी। भाई ने देखा तो वह दौड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.