रिषिकेष, जून 21 -- दोगी पट्टी में जमोला गांव के संपर्क मार्ग पर एक युवक ने दिव्यांग को जमकर पीट दिया। पत्थर और सरिये से वार करते हुए उसे लहुलूहान कर बेहोश किया। ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो वह दिव्यांग को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...