वार्ता, अप्रैल 14 -- UP News: यूपी के हरदोई जिले में बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर एकीकृत पासी समाज के महासम्मेलन में दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले वाले भाजपा विधायक का मूर्ति पूजा पर विवादित बयान आया है जिसने सियासत को गरमा दिया है। विधायक ने योगी-मोदी को भगवान बताया लेकिन पत्थरों को पूजने को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल, भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मंच से कहा, 'हम तो जिंदा आदमी को भगवान मानते हैं और हमारे योगी जी और मोदी जी निश्चित ही एक भगवान के रूप में, अगर हम उनको मान रहे हैं तो कोई बुराई नहीं है, क्योंकि वो हमको कुछ दे सकते हैं, उनमें हमको कुछ देने की क्षमता है। पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं।' एकीकृत पासी समाज के इस सम्मलेन का आयोजन दलित बिरादरी के भाजपा सांसद अशोक रावत और ...