भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुल्तानगंज से देवघर कांवरिया पथ। बाबा की नगरी जाते हजारों श्रद्धालु। कांवरिया पथ के किनारे अचानक नजर रुकती है और कुछ खास देकर टिक भी जाती है। काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के हाथ में छोटे-छोटे पत्थर दिखते हैं। उन पत्थरों से वे कुछ बना रही थी। नजदीक जाकर देखा तो बस एक के ऊपर दूसरा पत्थर रखा हुआ था। पूछने पर महिला श्रद्धालुओं ने जो बताया उनके शब्दों में भोले नाथ के प्रति अटूट आस्था और विश्वास दिखा। उनका कहना था कि वह देवघर जाते हुए कांवरिया पथ पर पत्थरों से घर बना रही हैं। पत्थरों को एक दूसरे पर रखते हुए भगवान शंकर से अपना महल जैसा घर देने की मन्नत मांग रही हैं। कई पुरुष श्रद्धालु भी मन्नत मांगने की उस अनोखी परंपरा शामिल हुए दिखे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पाथरोल : आलौकिक है शिव मंदिर गोसु...