लखनऊ, अप्रैल 20 -- नगराम, लखनऊ,संवाददाता । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहरौली गांव में इन दिनों रात होते ही दहशत का माहौल छा जाता है। अज्ञात पत्थरबाजी की लगातार हो रही घटनाओं ने पूरे गांव को भय और असुरक्षा के साये में धकेल दिया है। रात में अचानक घरों पर पत्थर बरसने से ग्रामीण चैन की नींद सो नहीं पा रहे। इसी दहशत भरे माहौल में एक दर्दनाक हादसा भी हो गया जब पथरकटा निवासी अमर सिंह की 13 वर्षीय बेटी किंजल पत्थरबाजी से टूटी सीमेंटेड शेड के मलबे से घायल हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर डेरा डाल दिया है और जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- तरुण हत्याकांड : उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में घरों पर लगे 'बिकाऊ है' के पोस्टर पत्थरबाजी की यह घटनाएं रात के अंधेरे में हो रही हैं जिससे पत्थर फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पा रही। एक रात अचानक घर प...