लखनऊ, अगस्त 7 -- रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा रेल परिसरों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शनिवार को राज्य स्तरीय रेलवे सुरक्षा समिति की 12वीं समीक्षा बैठक में मंथन किया गया। इस दौरान ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने और संयुक्त गश्त बढ़ाने के साथ ही रेलवें के नियमित और संविदा कर्मियों के पुलिस सत्यापन पर जोर दिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. ने की। इसमें विभिन्न रेल जोनों, राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक में ट्रेनों पर पत्थरबाजी, रेल पटरियों पर अवरोध डालने की घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की गई। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त गश्त को और प्रभावी बनाने, आधुनिक...