पत्थरबाजी की घटना में चार गिरफ्तार,37 पर एफआईआर
मधुबनी, जून 28 -- मधुबनी। शहर के कोतवाली चौक पर मुहर्रम के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर रविवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना को लेकर 37 नामजद एवं 25-30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में मो.अब्बास, मो.मुर्तुजा, मो.वसीम उर्फ अन्ना एवं अतुल कुमार बारी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शुक्रवार रात कोतवाली चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना में कई लोग जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने लाठी, डंडे एवं ईंट पत्थरों से राहगीरों के कार एवं बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह हालात पर काबू पाया। एसडीओ चंदन कुमार झा, सदर एसडीपीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.