गंगापार, मई 21 -- पचदेवरा निवासी शेर बहादुर पुत्र बृज प्रसाद ने नवाबगंज थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भूमि का मामला उपजिलाधिकारी सोरांव के न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय की कार्रवाई पूरी होने के बाद 18 फरवरी 2026 को लगभग दो बजे पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पत्थर हटाने की कार्रवाई कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...