गौरीगंज, जनवरी 13 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी जमीन की पैमाइस कराई थी। पैमाइस के बाद अधिकारियों ने पत्थरनसब कराया था। आरोप है कि उनके विपक्षियों मुनीर खां, रामनिहोर व सजीवन में पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। जब उसने विपक्षियों से पूछा तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दिया। इस संबंध में एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.