जौनपुर, अप्रैल 25 -- बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सरायवैद्य गांव में पैमाइस के बाद खेत मे हुई पत्थरगड्डी को उखाड़कर फेकने और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस आठ लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया हैं। मीरगंज थाना के करियाव गांव निवासी धनश्याम शुक्ला की सरायवैद्य गांव में भूमि है। उक्त भूमि की धारा 24 के तहत पैमाइस कराकर खेत के चारो तरफ राजस्व विभाग की टीम ने पत्थर लगा दिया। घनश्याम का आरोप है कि सरायवैद्य गांव निवासी त्रिलोकी नाथ मिश्रा, गोपीनाथ मिश्रा, मणिराज मिश्रा, राजेश, और घाटमपुर गांव निवासी अमरनाथ सिंह, करियाव गांव निवासी नीरज शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, और विजय शंकर शुक्ला,ने खेत मे लगे पत्थर को उखाड़कर फेक दिया। आरोप है कि उन लोगों ने हमे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी के ...