पत्थरगड्डी उखाड़ने के आरोप में 15 पर केस
जौनपुर, मई 18 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में भूमि की पैमाइश के बाद मेड़बंदी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि विरोधियों ने गड़े हुए पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और मना करने पर पैमाइश के आवेदक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि पक्की पैमाइश के बाद शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक रामनारायण यादव और लेखपाल मंसूर अली की मौजूदगी में पत्थरगड्डी कर मेड़बंदी कराई जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अच्छेलाल और उनके परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि लोगों ने गड़े हुए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। यह भी पढ़ें- भूमि कब्जादारी का विरोध करने पर की मारपीट, केस दर्ज अमित कुमार ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। विवाद बढ़ता देख राजस्व टीम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.