जौनपुर, जून 30 -- सुरेरी। थाना क्षेत्र के पट्टीजियाराय (उगापुर) गांव में राजस्व विभाग की ओर से कराई गई पत्थरगड्डी उखाड़ने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। गांव निवासी सौरभ पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी माता के नाम दर्ज गाटा संख्या 387 पर राजस्व निरीक्षक ने 20 मई 2026 को पत्थरगड्डी कराया था। आरोप है कि इसके बाद गांव के शेषनाथ राय और उनके पुत्र इंद्रबहादुर राय ने पत्थरगड्डी उखाड़कर फेंक दिया। जब इसका विरोध किया तो दोनों अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। यह भी पढ़ें- पत्थरगड्डी उखाड़ने के आरोप में दो पर मुकदमा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...