बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। नरैनी थाने के करतल निवासी अनुपम तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने हठबंदी दायर की थी। दस जून को राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने पैमाइश कर खेत में पथरगड़ी कराई थी। बाबूपुर अंश करतल निवासी रामदीन, रामबहोरी, रामभोसा, ज यराम, देवीदीन, रामलाल, बहोरी आदि ने पथरगड़ी उखाड़ कर फेंक दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज किया। करतल पुलिस चौकी के सिपाहियों ने निरीक्षण कर दबंगों को समझाया पर वह नहीं माने। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- तहसील टीम की नापजोख के बाद भी दबंगों ने काटी मेड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...