सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में पत्ता बहारने करने के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक ही पक्ष के करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लोजपा रामविलास के नेता और कार्यकर्ता पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे। ​

पत्ता बहारने को लेकर भड़का विवाद मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 तारीख को नरकटिया गांव में पत्ता साफ करने जैसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस हिंसक भिड़ंत में जयनारायण पासवान के परिवार और उनके रिश्तेदारों को गंभीर चोटें आई हैं। ​घटना में घायल हुए...