नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- पत्तागोभी की सब्जी और मोमोज तो आपने कई बार खाएं होंगे। इनका स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन पत्तागोभी से बनने वाली एक और ऐसी डिश है, जिसका स्वाद एक बार चखने वाला इसका जायका लंबे समय तक याद रखता है। जी हां, इस खास जायकेदार डिश का नाम है पत्तागोभी के कोफ्ते। पत्तागोभी के कोफ्ते खाने में इतने सॉफ्ट और टेस्टी होते हैं कि मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। आप इन कोफ्ते की करी को रोटी, पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है पत्तागोभी के कोफ्ते की करी।पत्तागोभी के कोफ्ते बनाने के लिए सामग्री -2 कप बारीक कद्दूकस की हुई पत्तागोभी -2 मीडियम साइज उबले और मैश किए हुए आलू -2 बड़े चम्मच बेसन -1 बारीक कटी हरी मिर्च -आधा चम्मच अदरक पेस्ट -आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर -आधा चम्मच गरम...