पतोहू से छेड़खानी के विरोध पर सास, ससुर को पीटा
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 जून की रात महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर महिला के ससुर और सास की पिटाई कर दी। जख्मी दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मामले को लेकर महिला के ससुर ने गुरुवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें चंदन सहनी, राकेश सहनी, चंदन सहनी, जयलाल सहनी को आरोपित किया है। बताया कि पुत्र परदेस में मजदूरी करता है। पत्नी और पुत्रवधू के साथ घर में रहते हैं। 12 जून की रात राकेश सहनी और चंदन सहनी घर में सो रही पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। थानेदार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.