हापुड़, मार्च 22 -- हापुड़, संवाददाता। धौलाना थाना क्षेत्र के एक मदरसे के पास पतोझड़ी और खाल से भरे एक वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार ने वाहन चालक का विरोध किया तो आरोपी ने उसे काफी दूर तक घसीटा। जिसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पिलखुवा क्षेत्र के गांव बझैड़ा खुर्द निवासी दीपक गोस्वामी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 मार्च को वह अपनी कार से गांव नंदपुर में स्थित दुकान पर जा रहा था। जब वह पिलखुवा चौराहा पर पहुंचा तो एनटीपीसी की तरफ से एक गाड़ी आई। चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार में टक्कर मार दी। जिस वजह से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने आरोपी वाहन चालक को रोका तो आरोपी ने उसे गाड़ी के बोनट पर गिरा दिया और काफी दूर तक घसी...