लखनऊ, फरवरी 12 -- पति से झगड़ा करने के बाद चंद्रावती (48) ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालामाऊ गांव निवासी राजेश कुमार यादव मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी चंद्रावती और चार बच्चे है। पुलिस ने बताया कि राजेश शराब का लती है। उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता था। बुधवार देर रात राजेश शराब पीकर घर आया। नशे में पति को देखकर वह झगड़ा करने लगी। कुछ देर बाद पत्नी नाराज होकर घर से चली गई। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने चंद्रावती की तलाश की। पड़ोसियों ने बताया कि एक महिला जालामाऊ गांव के पास रेलवे लाइन पर कट गई है। यह सुनते ही राजेश परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। वहां चंद्रावती को देखकर उसने पहचान की। इस बीच सूचना पर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.