गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। पूर्व पार्षद और उसके साथी पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का झांसा देकर उसके साथ आरोपियों द्वारा कई महीनों तक दरिंदगी की गई। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से पटौदी थाना इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ साल पहले उनकी शादी फरीदाबाद में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ससुराल में विवाद शुरू हो गया। उसके बाद वह अपने पिता के घर पर आकर रहने लगी। काफी दिनों तक मामला नहीं सुलझा, तो उन्होंने पटौदी कोर्ट में दहेज का मामला दायर किया। उसके बाद पटौदी निवासी जाहिद पूर्व पार्षद और सोनू उसके संपर्क म...