संभल, मार्च 7 -- पति से विवाद होने पर पत्नी ने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ देख परिजन बाइक से चंदौसी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मऊ अस्सू निवासी ममता पत्नी रामेश्वर का शनिवार को पति से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर ममता ने घर में रखे चूहे मार दवा खाली1 हालत बिगड़ती देख परिजन उसे बाइक से चंदौसी सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...