अलीगढ़, सितम्बर 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गोधा थाना क्षेत्र के गांव तालिब नगर में रविवार की रात महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पति से विवाद होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव तालिब नगर निवासी पिंकी (32) का रविवार की रात किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। तभी पिंकी ने कमरे में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों को शक हुआ। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए,जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पिंकी ने दम तोड़ दिया। वहीं,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.