फिरोजाबाद, जून 9 -- एका थाना क्षेत्र में सोमवार रात पति से विवाद होने के बाद विवाहिता ने कमरे में पंखे से गले में साड़ी का फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एका थाना क्षेत्र के गांव कछवाई निवासी 22 वर्षीय प्रियंका की शादी दो साल पूर्व जेड़ा निवासी सनी कुमार के साथ की थी। सोमवार रात आठ बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र राज को लेकर बाहर चला गया, जबकि पत्नी कमरे में चली गई। उसने अंदर से कुंदी बंद कर ली और गले में साड़ी का फंदा कसकर पंखे से लटक गई। यह भी पढ़ें- पति से विवाद पर विवाहिता ने की आत्महत्या जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...