छपरा, सितम्बर 13 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया विक्रमा सिंह के टोला गांव में फोन पर पति से विवाद होने को लेकर एक महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका विशाल सिंह की 20 वर्षीया पत्नी अंजली देवी बताई जाती है। इस सम्बंध में मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी अप्रैल 2025 में विशाल सिंह से हुई थी। दामाद शादी के कुछ दिनों बाद ही बाहर चले गए। फोन से मेरी पुत्री के साथ गुस्सा भरी बात किया करते थे जिससे तंग आकर अंजली ने आत्म हत्या कर ली है। घर पर वृद्ध सास- ससुर रहा करते थे जो घटना के बाद घर छोड़ कर फरार हो गये है। वहीं घटना की सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। घटना से मृतका के ससुराल वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी ...